एक बेरोजगार लड़का तपस्या कर रहा था तभी “ब्रम्हा जी” प्रकट हुए.
ब्रह्मा जी:– उठो वत्स ….. हम तुम्हारी तपस्या से प्रसन्न हुये, बोलो क्या मांगते हो…??
लड़का:– महोदय आप कौन…??
ब्रह्मा:– वत्स हम ब्रह्मा हैँ, ये हमारी सृष्टि है हमने इसे बनाया है…!!
लड़का:– महोदय आपको गलतफहमी हो गयी है, ये यूपी है और इसके रचयिता “श्री श्री 1000008 माननीय अखिलेश जी” हैं…!!
ब्रह्मा:– ये 1000008 क्या है…??
लड़का:– महोदय, उन्होंने 1000008 बेरोजगारों का रक्त पीकर ये महान उपाधि प्राप्त की है…!!
ब्रह्मा:– उनका निवास स्थान कहां है…??
लड़का:– महोदय, उनका निवास “इटावा या मैनपुरी” के आस-पास कहीं है ….. लेकिन उनके दर्शन तभी होते हैं जब कोई बलात्कार या कोई आत्महत्या करता है, उस समय वे श्वेत वस्त्रों में लाश के पास खड़े होकर दाँत “चियारकर” फ़ोटो खिँचवाते हैं…!!
ब्रह्मा:– उनका दर्शन इतना दुर्लभ क्यों है…??
लड़का:– क्योंकि अगर सुलभ हो जाये तो लोग “शौचालय” समझ लेते हैं…!!
ब्रह्मा:– वत्स मैंने ही सृष्टि को बनाया है, मैंने ही सबको पैदा किया है और मैं ही सबकी समस्या दूर करता हूँ…!!
लड़का:– अच्छा फिर तो आप सबसे बड़े अपराधी हैं…!!
ब्रह्मा:– वो कैसे…??
लड़का:– यदि आपको मुझे पैदा ही करना था तो इटावा या मैनपुरी नामक नगरी में पैदा करते…!!
ब्रह्मा:– ऐसा क्या है इन नगरों में जो “ब्रह्मलोक” में नहीं है…??
लड़का:– वहां “सैफई” नामक सुन्दर स्थान है जहां सैफई महोत्सव होता है जहाँ “अर्धनग्न अप्सराएँ” नृत्य करती हैं तथा मंत्रीगण “सोमरस” का आनन्द लेते हैं ….. और सबसे बड़ी बात अभी पुलिस परीक्षा में 41000 अभ्यर्थियों में से 34000 सिर्फ इन्हीं दो नगरों से सफल हुए हैं ….. अब आप बताईये क्या इतने योग्य अभ्यर्थी आप के लोक में उत्पन्न होते है…??
ब्रह्मा:– और…??
लड़का:– और ये कि तुम्हारे यहां तो “शैलून” भर नहीं है अपनी दाढ़ी देखो और हमारे रक्त-पिपासु शैतानों को देखो कितना चिकना चेहरा है और उससे चिकनी तो उनकी बातें हैं ,,,,, बोलिये है कोई जवाब…??
ब्रह्मा जी मुस्कुराये और बोले:– वत्स अब नाराज़ क्यों होते हो तुम्ही तो बेरोजगार रह कर “बेरोजगारी भत्ता” पाना चाहते थे, जब रोजगार पाना था तो कटोरा लेकर क्यों दौड़े ….. वास्तव में तुम लोगों को “मुफ्तखोरी” की आदत पड़ गयी है, अब यहीं बैठे रहो तुम्हारा “शैतान” चुनाव के समय दर्शन देगा…..!!